भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गणपति बप्पा मोरया!
दुर्ग-भिलाई में आज और कल गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर माहौल भक्तिमय है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज़ से इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है।
शिवनाथ नदी से लेकर तालाबों तक कड़े इंतज़ाम
प्रशासन की सतर्कता, ट्रैफिक को लेकर सख्ती
कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल ने भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ज़रूरी निर्देश जारी किए हैं। मिनीमाता चौक से अंजोरा बायपास तक सिर्फ विसर्जन वाले वाहन ही जा सकेंगे। बाकी वाहन बायपास से होकर गुजरेंगे।
शिवनाथ के पुराने पुल पर 60 फीट की रेलिंग
जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए PWD विभाग ने शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर दोनों तरफ 60 फीट की अस्थायी रेलिंग लगाई है। इससे आने-जाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पुल के अंतिम छोर पर बने मार्ग से ही प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उतारा जाएगा।
भिलाई में सिर्फ 10 तालाबों में ही अनुमति
भिलाई क्षेत्र में इस बार 10 तालाबों को ही विसर्जन के लिए चिन्हित किया गया है। कैंप क्षेत्र का बैकुंठधाम तालाब इस सूची में शामिल नहीं है। जिन तालाबों में विसर्जन होगा, वहां क्रेन, प्रकाश और कुंड की विशेष व्यवस्था की गई है:
आलाबंद तालाब, खम्हरिया
स्मृति नगर तालाब
आमा तालाब
लिम्हा तालाब
भेलवा तालाब
नकटा तालाब
रामनगर मुक्तिधाम तालाब
श्याम नगर कैंप-2 तालाब
दर्री तालाब
जयंती स्टेडियम तालाब
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
दुर्ग में भी बनी विसर्जन कुंडों की व्यवस्था
6 और 7 सितंबर को दुर्ग के कसारीडीह तालाब, वार्ड 56-57 तालाब और शिवनाथ नदी में विसर्जन कुंडों में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। गुरुद्वारा के पास अस्थायी कुंड, वाटरप्रूफ शामियाना, साउंड सिस्टम और बैठने की व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद
ट्रैफिक डीएसपी सदानंद विध्यंराज ने बताया कि ट्रैफिक को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी हैं। शाम के समय स्थिति अनुसार अंजोरा और पुलगांव से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। दोपहर 12 बजे से ही कमर्शियल वाहनों को शहर में प्रवेश से रोका गया है ताकि आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
सभी भक्तों से अपील
गणेश विसर्जन में श्रद्धा और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखें। स्थानीय प्रशासन की गाइडलाइन्स का पालन करें और अपने शहर को साफ़-सुथरा बनाए रखने में सहयोग दें।
ऐसी ही लोकल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!
अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमें फॉलो करें |
विघयापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




