भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद का जंगल फिर गूंजा गोलियों से
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली ढेर हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों में खूंखार कमांडर मनोज उर्फ मॉडम बालकृष्ण भी शामिल है।
ऑपरेशन जारी, गोलीबारी थमी नहीं
रायपुर रेंज के पुलिस IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि जंगल में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा मेडिकल जांच और सर्च पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
कैसे शुरू हुई मुठभेड़
सुरक्षा बलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दुर्गम जंगल क्षेत्र में यह ऑपरेशन बड़ी चुनौती बन गया, लेकिन जवान लगातार इलाके की तलाशी ले रहे हैं।
गांवों में बढ़ाई सतर्कता
पुलिस ने आसपास के गांवों में अलर्ट बढ़ा दिया है ताकि नक्सली भाग न सकें। इस ऑपरेशन में पुलिस, एसटीएफ और DRG की टीमें शामिल हैं। घायल नक्सलियों की भी तलाश की जा रही है।
खूंखार कमांडर ढेर, नक्सली नेटवर्क को झटका
IG मिश्रा ने बताया कि यह मुठभेड़ बेहद तीव्र रही। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को पीछे धकेल दिया। इस कार्रवाई में 1 करोड़ का ईनामी नक्सली कमांडर मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर और उड़ीसा स्टेट कमेटी का सदस्य प्रमोद उर्फ पाण्डु मारे गए हैं। यह नक्सलियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
हथियार और विस्फोटक बरामद
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। इलाके में अभी भी अतिरिक्त बल तैनात हैं और तलाशी अभियान जारी है।
प्रशासन की अपील
स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




