भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हिंदुस्तान में गौ माता का अपमान अब नहीं सहेगा देश" — रायपुर में एक गौ रक्षक ने अपने खून से ये संदेश दिया।
रविवार की शाम राजधानी रायपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। गौ रक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता आदेश सोनी ने गौ हत्या के खिलाफ ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।वे शहर की व्यस्त सड़क के बीच बने डिवाइडर पर बैठे और अपने हाथ की छोटी उंगली को चपड़ से काट डाला।
"हमारे हाथ क्यों कांपें?"
उंगली काटने के तुरंत बाद आदेश सोनी ने कहा –
"जब गौ माता का गला काटते वक्त हत्यारों के हाथ नहीं कांपते, तो फिर गौ माता की रक्षा करते हुए हमारे हाथ क्यों कांपें?"यह सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति सन्न रह गया।
इलाके में मचा हड़कंप
घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।आदेश सोनी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी उंगली पूरी तरह से अलग हो चुकी है।फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
लंबे समय से लड़ रहे हैं गौ माता की लड़ाई
आदेश सोनी लंबे वक्त से गौ हत्या और गौ तस्करी के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे हैं।वे अक्सर सड़क पर उतरकर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग करते रहे हैं।उनके समर्थकों का कहना है कि यह कदम उनके अटूट विश्वास और समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




