भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 सितंबर से बदल जाएंगे बाजार के हालात
केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 22 सितंबर से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दुकानदार वाकई ग्राहकों को इसका फायदा देंगे या नहीं।
बाजारों में होगी औचक जांच
जीएसटी विभाग के अफसर अचानक बाजारों में पहुंचेंगे और उन्हीं सामानों को खरीदेंगे, जिन पर टैक्स घटाया गया है। अगर दाम कम नहीं मिले तो दुकानदारों का टैक्स क्रेडिट ब्लॉक कर दिया जाएगा। यानी व्यापारी को ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा।
केंद्रीय जीएसटी विभाग ने 54 वस्तुओं की सूची बनाई है। इसमें सूखे मेवे, स्टेशनरी बुक्स, किचन के बर्तन, प्रसाधन और घरेलू सामान जैसी चीजें शामिल हैं। अफसर पहले मौजूदा रेट दर्ज करेंगे और फिर 22 सितंबर के बाद कम हुए रेट नोट करेंगे।
सरकार का भरोसा और निगरानी
पूर्व CBIC चेयरमैन विवेक जौहरी ने बताया कि सरकार कंपनियों पर भरोसा कर रही है कि वे जीएसटी कटौती का लाभ आम जनता तक पहुंचाएंगी। टैक्स रिफंड भी तेजी से दिया जा रहा है, लेकिन साथ ही बाजारों पर सख्त नजर भी रखी जाएगी। अगर कुछ हफ्तों में शिकायतें आईं, तो कंपनियों का स्पेशल ऑडिट भी कराया जा सकता है।
ये सामान होंगे सस्ते-
लोगों की राय क्या कहती है?लोकलसर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, 2018-19 में जीएसटी कटौती का फायदा केवल 20% उपभोक्ताओं को ही मिला था। आधे से ज्यादा लोगों का कहना था कि निर्माता, वितरक और रिटेलर ने फायदा खुद रख लिया। दिलचस्प बात ये है कि 78% लोगों का मानना है कि ब्रांड्स को खुद निगरानी करनी चाहिए ताकि दुकानदार सही रेट लें।
चुनौती अब भी बरकरार
फिलहाल एंटी-प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी नहीं है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में भी फायदा न देना ‘अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस’ की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में जिम्मेदारी कंपनियों और ब्रांड्स पर ही है कि वे दाम घटाकर राहत दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे





