भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली, देशभर के बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है। जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 350cc तक की बाइक्स जैसे स्प्लेंडर और शाइन अब सस्ती हो जाएंगी, जबकि रॉयल एनफील्ड और हिमालयन जैसी बड़ी बाइक्स की कीमतें और बढ़ेंगी।
सरकार ने 350cc तक की बाइक्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इसका सीधा फायदा हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन और टीवीएस रेडर जैसी पॉपुलर बाइक्स पर मिलेगा। अनुमान है कि ये मॉडल्स करीब ₹10 हजार तक सस्ते हो जाएंगे।
वहीं 350cc से ऊपर की बाइक्स पर अब 40% टैक्स लगेगा। इन्हें सरकार ने 'सिन और लग्जरी आइटम्स' की श्रेणी में रखा है। इससे रॉयल एनफील्ड (440-650cc) और केटीएम 390 जैसी गाड़ियां करीब ₹40 हजार तक महंगी हो सकती हैं।
इसी बीच इटली की कंपनी मोटो मॉरिनी ने जीएसटी बदलाव से पहले ही अपने दो मॉडल्स रेट्रो स्ट्रीट और स्क्रैम्बलर के दाम 91 हजार रुपए तक घटा दिए हैं।
यह इस साल दूसरी बार है जब मोटो मॉरिनी ने कीमतों में कटौती की।
साल की शुरुआत में 650 रेट्रो स्ट्रीट ₹6.99 लाख और स्क्रैम्बलर ₹7.10 लाख में मिल रही थी।
फरवरी 2025 में कंपनी ने कीमतों में 2 लाख की कटौती कर दी।
अब दोनों बाइक्स को एक समान ₹4.29 लाख में उपलब्ध करा दिया गया है।
हालांकि, 22 सितंबर 2025 से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद दोनों मॉडल्स की कीमतों में ₹33 हजार की बढ़ोतरी हो जाएगी।
इस प्राइस कट के बाद मोटो मॉरिनी की बाइक्स की कीमतें रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 (₹3.10 लाख से शुरू) और बियर 650 (₹3.46 लाख से शुरू) के करीब आ गई हैं।
भारी उद्योग मंत्रालय का कहना है कि कम जीएसटी दरों से बाइक्स आम लोगों के लिए और ज्यादा सुलभ होंगी। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही मांग बढ़ने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




