गुजरात व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी! भिलाई के दो आरोपी कुरूद से गिरफ्तार, 200 करोड़ घोटाले में फरार साथियों की तलाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नामचीन कारोबारियों पर एक बड़ा ठगी कांड उजागर हुआ है। गुजरात के कोक व्यापारी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को आखिरकार गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुरूद से धर दबोचा।

गुजरात पुलिस ने जानकारी दी कि नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल, गांधीधाम के व्यापारी पवन मोर से कोक एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए थे। अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी इनके खिलाफ 200 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज हैं।

गुजरात व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी, भिलाई आरोपी कुरूद से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को भिलाई में खोजने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से फरार होकर वे धमतरी जिले के नगर पंचायत कुरूद में अपने रिश्तेदार के घर छिपे थे। आखिरकार 17 सितंबर की रात गुजरात पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

18 सितंबर की सुबह दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट कुरूद में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और गुजरात ले जाया गया। इस बीच, राजनीतिक संरक्षण की वजह से गिरफ्तारी में देरी की चर्चा पूरे कुरूद और आसपास में बनी रही।

मामले में पवन मोर का आरोप है कि चारों आरोपियों – संजय, सचिन, संदीप और राखी अग्रवाल – ने मिलकर उनकी कंपनी से 89 करोड़ की ठगी की। इनमें से संदीप और राखी अग्रवाल अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने साफ किया कि यह मामला गुजरात पुलिस का है और स्थानीय पुलिस केवल सहयोग कर रही थी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J