आदमी नहीं... अब तो कुत्ते भी बनवा रहे आधार कार्ड! कुत्ते का आधार कार्ड वायरल, टॉमी के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने शुरू की जांच!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :(मप्र.) ग्वालियर के डबरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है – यहां एक कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिस पर नाम लिखा है "टॉमी", और पालनकर्ता के रूप में दर्ज है – "कैलाश जायसवाल, सिमरिया ताल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश"।

जैसे ही यह मामला वायरल हुआ, जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि आधार कार्ड में जो फोटो लगी है, वह असली है – लेकिन नंबर पूरी तरह फर्जी निकला।

ग्वालियर में वायरल हुआ कुत्ते टॉमी का फर्जी आधार कार्ड – Tommy Dog Aadhar Card Viral

नंबर के पीछे छिपा राज खुला

कार्ड में दर्ज नंबर 7000105158 असल में एक मोबाइल नंबर है, जिसके आगे और पीछे 0 जोड़कर उसे आधार जैसा दिखाया गया। यह पूरी तरह एडिटेड और नकली दस्तावेज़ है।

टॉमी नाम का कुत्ता दो साल पहले घर में था

पता चला कि सिमरिया ताल गांव में रहने वाले कैलाश जायसवाल एक किसान हैं और उनके घर पर दो साल पहले टॉमी नाम का एक कुत्ता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कैलाश का बेटा, जिसकी उम्र 25 साल थी, अब इस दुनिया में नहीं है।
संभावना जताई जा रही है कि उसी ने मज़ाक में यह कार्ड एडिट किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

जैसे ही मामला कलेक्टर रुचिका चौहान के पास पहुंचा, उन्होंने आधार पोर्टल पर इसकी जांच कराई और इसे पूरी तरह फेक करार दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और जो भी व्यक्ति इसमें शामिल हो, उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों में हैरानी और नाराज़गी

इलाके के लोगों में इस फर्जीवाड़े को लेकर हैरानी के साथ नाराज़गी भी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आधार जैसी अहम पहचान से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK