भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई सदैव समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान और व्यक्तित्व विकास की दिशा में कार्यरत रहा है। इसी कड़ी में जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम “हौसलों की उड़ान – Women Empowerment” का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला महिलाओं के आत्मबल, आत्म-जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इसमें Self-Awareness Sessions एवं प्रेरणादायी कहानियों के माध्यम से महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने और उसे समाज के विकास में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
तिथि: 9 सितम्बर 2025
⏰ समय: दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक
📍 स्थान: अविश एडुकोम, आर्य नगर, दुर्ग
कार्यक्रम के मार्गदर्शक जेसी अनिल-नीति बल्लेवार होंगे, जो लंबे समय से “हौसलों की उड़ान” जैसे सफल ट्रेनिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाते आ रहे हैं। इस आयोजन के उपाध्यक्ष जेसी महावीर-रचना जैन रहेंगे। साथ ही प्रमुख सदस्य के रूप में जेसी संजय-कुमकुम डे, लेडी जेसी गुंजा पिंचा तथा लेडी जेसी सोनीका बोधी अपनी भूमिका निभाएंगी।
जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष ने बताया कि जेसी वीक का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि इस दौरान संस्था समाज के विविध वर्गों तक पहुँचकर उनके विकास और सशक्तिकरण के लिए सार्थक कार्यक्रम करती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
इस वर्ष ADVIT – The Unmatched Spark की टीम इस आयोजन के माध्यम से समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संदेश देने जा रही है।
कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक और को-डायरेक्टर जेसी हिमांशु-कल्पना देवांगन तथा जेसी पंकज-वर्षा अग्रवाल निभा रहे हैं। जबकि जेसीवीक मेंटर जेसी सुरेंद्र-मोनिका खेतान पूरे आयोजन में मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण न केवल महिलाओं के लिए आत्म-विश्वास बढ़ाने का मंच होगा, बल्कि यह उन्हें अपने विचारों और क्षमताओं को समाज के समक्ष सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




