भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शांतिनगर में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
दुर्ग जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने जोरदार कार्रवाई की है। मंगलवार को टीम ने शांतिनगर इलाके में दबिश देकर एक आरोपी को रंगेहाथों पकड़ा।आरोपी का नाम परमजीत सिंह गिल उर्फ पम्मा है, जो इलाके में लंबे समय से अवैध शराब के धंधे में सक्रिय था।
आरोपी के पास से 63 बल्क लीटर अवैध शराब और एक सफेद रंग की कार (CG04LC4534) बरामद की गई है। बरामद शराब की कीमत 52,000 रुपये, जबकि जब्त कार की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
दबिश शांतिनगर के स्ट्रीट-1 में दी गई। ये कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर भिलाई-02 वृत्त की टीम ने अंजाम दी।
बरामद शराब में शामिल हैं:
– 24 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की
– 50 पाव मैकडॉवेल्स नंबर वन
– 200 पाव गोवा ब्रांड की शराब
यह सारी शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए अधिकृत थी, जिसे आरोपी छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बेचने की फिराक में था।
जांच अधिकारी सुप्रिया शर्मा ने आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया और आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनता से भी अवैध कारोबार की सूचना देने की अपील की गई है, ताकि शहर को इस तरह की गतिविधियों से मुक्त रखा जा सके।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




