भिलाई में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर गुस्सा फूटा, जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरे लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई की सड़कों पर शुक्रवार को गुस्सा साफ झलक रहा था। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय बड़ी संख्या में जुटा और "आई लव मोहम्मद" पोस्टर विवाद पर आवाज बुलंद की।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पोस्टर लगाने पर हुई कार्रवाई के विरोध में भिलाई के सेक्टर-6 जामा मस्जिद में नमाज के बाद भीड़ एकजुट हुई। हाथों में "आई लव मोहम्मद" लिखी तख्तियां और बैनर लिए लोगों ने नारे लगाए।

समुदाय की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें गिरफ्तार युवाओं की रिहाई और कार्रवाई करने वालों  पर FIR दर्ज करने की मांग रखी गई।

भिलाई में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद पर विरोध प्रदर्शन
रैली में उठे सवाल

रैली में शामिल लोगों ने कहा – “आई लव डॉग या किसी एक्टर लिखने पर कोई ऐतराज नहीं, लेकिन मोहम्मद लिखने पर दिक्कत क्यों?”। मस्जिद के सदर ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया और असामाजिक तत्वों की चाल करार दिया।

मुल्क के लिए कुर्बानियां याद दिलाई गईं

रैली में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र हुआ। वक्ताओं ने कहा कि इस देश की बेटी सौफिया कुरैशी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का खात्मा किया था। इमामों ने याद दिलाया कि मुसलमानों ने हमेशा मुल्क के लिए खून बहाया है। आजादी की लड़ाई से लेकर बॉर्डर पर शहादत और विज्ञान की दुनिया तक – टीपू सुल्तान, अब्दुल हमीद और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जैसे नाम इसका सबूत हैं।

संविधान में मिले अधिकार की बात

मस्जिद कमेटी के सदर मिर्जा असीम बेग ने कहा कि उन्नाव में सिर्फ पोस्टर लगाने पर 20-25 मुस्लिम युवाओं पर कार्रवाई हुई। हमारी कौम हमेशा संविधान के दायरे में रहती है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि ऐसा कानून बने जिससे किसी भी धर्म के साथ नाइंसाफी न हो।

प्रशासन का बयान

भिलाई एसडीएम हितेश पिस्दा ने बताया कि ज्ञापन में उन्नाव और कानपुर की घटनाओं का जिक्र किया गया है। इसे राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई वहीं से तय होगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J