भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली ,एशिया कप में रविवार को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले देशभर में विवाद तेज हो गया है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, लेकिन हालात को देखते हुए इस मैच पर विरोध की लहर चल पड़ी है।
BCCI अफसर नहीं जाएंगे दुबई
टूर्नामेंट का ऑफिशियल होस्ट BCCI है, लेकिन बोर्ड के ज्यादातर अधिकारी इस मैच को देखने दुबई नहीं जाएंगे। सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शुक्ला के जाने की संभावना है, क्योंकि वे एशियन क्रिकेट काउंसिल के सदस्य भी हैं।
पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी की अपील – मैच का बायकॉट करें
कानपुर के शुभम द्विवेदी, जो पहलगाम हमले में शहीद हुए थे, उनकी पत्नी ऐशन्या ने भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “मेरी आंखों के सामने पति को गोली मारी गई। 26 लोग मारे गए, जवानों की शहादत के बाद भी मैच कराया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए।
नेताओं का विरोध – ‘देशभक्ति का मजाक
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्लब, पब और रेस्टोरेंट्स को मैच न दिखाने की चेतावनी दी है। वहीं शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो मैच क्यों? यह देशभक्ति का मजाक है।
पीएम मोदी को चिट्ठी और अपील
FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मैच का प्रसारण रोकने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि पहलगाम हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
– AAP ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया और सौरभ भारद्वाज ने पाक खिलाड़ियों की विवादित पोस्ट का जिक्र किया।
– अजित पवार ने कहा कि इतने बड़े देश में मतभेद होना सामान्य है।
– नितीश राणे ने उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा कि “आदित्य ठाकरे खुद बुर्का पहनकर मैच देखेंगे।”
– अनुराग ठाकुर ने कहा कि ACC और ICC टूर्नामेंट में भाग लेना देशों के लिए मजबूरी है, वरना बाहर कर दिए जाएंगे।
पृष्ठभूमि – पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में 6-7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। इसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ा और 10 मई को सीजफायर हुआ। हालांकि हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




