भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र.) इंदौर में दशहरे का जश्न इस बार सनसनीखेज मोड़ लेने वाला है। दम्हा लक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में शूर्पणखा और उसकी सेना के पुतले जलेंगे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शूर्पणखा के पुतले पर सोनम रघुवंशी का चेहरा लगाया जाएगा, जिस पर हनीमून पर अपने पति की हत्या का आरोप है।
पौरुष संस्था का बड़ा ऐलान
पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पौरुष ने यह आयोजन रखा है। संस्था का कहना है कि शूर्पणखा के पुतले के साथ उसकी सेना के पुतलों पर भी उन महिलाओं के चेहरे लगाए जाएंगे, जिन्होंने अपने पतियों की हत्या की है।
2 अक्टूबर को दशहरे के दिन यह पुतले दहन किए जाएंगे। इससे पहले इनका जुलूस ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे शहर में निकाला जाएगा। आयोजन में पीड़ित परिवारों को भी बुलाया गया है।
पहली बार शूर्पणखा का पुतला
संस्था ने पुतला बनाने का काम उसी कलाकार को दिया है, जो 25 सालों से रावण बना रहा है। कलाकार कालू ने कहा कि पहली बार शूर्पणखा का पुतला बनाने का मौका मिला है, जो हमारे लिए भी खास है।
संदेश ऊंचाई से बड़ा
संस्था प्रमुख अशोक दशोरा ने कहा कि यहां उद्देश्य ऊंचा पुतला बनाना नहीं, बल्कि समाज को संदेश देना है। मिलिंद अग्रवाल ने भी साफ किया कि यह आयोजन किसी खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में बढ़ती विकृतियों और विसंगतियों पर चेतावनी है।
लोग चर्चा कर रहे हैं कि दशहरे पर पहली बार सोनम रघुवंशी जैसे चर्चित चेहरे के साथ शूर्पणखा का पुतला दहन होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




