भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती ने एक युवती की जिंदगी हिला दी। इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने ही भरोसे का फायदा उठाकर उससे करीब 40 लाख रुपए की ठगी कर डाली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
आरोपी तुषार गोयल (21) दुर्ग के शिक्षक नगर का रहने वाला है। खुद को बड़ा कपड़ा व्यापारी बताकर उसने युवती और उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। आरोपी का घर आना-जाना भी होने लगा, जिससे परिवार को उस पर भरोसा हो गया। इसी विश्वास ने भारी नुकसान करा दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कारोबारी जरूरत का हवाला देकर युवती को झांसे में लिया। युवती ने घर में रखा 16 तोला सोना और परिजनों के फिक्स डिपॉजिट से करीब 26 लाख रुपए निकालकर आरोपी को दे दिए। शिकायतकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि ज्वेलरी में नेकलेस, चूड़ियां, अंगूठियां, मंगलसूत्र, झुमके और डायमंड पेंडल समेत कई आभूषण शामिल थे।
बाइक और कार के नाम पर भी ठगी
इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती और उसके पिता के नाम पर चार टू-व्हीलर फाइनेंस कराकर ले लिए। इनकी कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है। साथ ही कार दिलाने के नाम पर अन्य लोगों से भी 6.60 लाख रुपए ऐंठ लिए।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
ठगी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 496/25 धारा 420 भादवि एवं 318(4) बीएनएस. के तहत केस दर्ज किया। आरोपी लगातार किराए के मकान बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन टीम ने पतासाजी कर उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर जेवर, बाइक और अन्य सामान बरामद हुए। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस की चेतावनी – सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शानो-शौकत भरी जिंदगी जीने के लिए लोगों को झांसा देता था। जांच में सामने आया है कि उसने और भी कई लोगों को इसी तरह शिकार बनाया है।
पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर बने रिश्तों में अंधा विश्वास न करें। किसी भी तरह का वित्तीय लेन-देन करने से पहले पूरी जानकारी और जांच जरूरी है|
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




