भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला
इंस्टाग्राम पर तंत्र विद्या और प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर भिलाई के एक छात्र से 1.59 लाख रुपये हड़प लिए गए। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित छात्र ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्टाग्राम पर देखा विज्ञापन
छात्र ने पुलिस को बताया कि वह इंदिरा नगर, सुपेला में रहता है और पढ़ाई करता है। 8 सितंबर को उसने इंस्टाग्राम पर "Astrologer Kinnar Gurumata" नाम से आईडी देखी, जिसमें घर की समस्याओं का समाधान तंत्र विद्या से करने का दावा किया गया था।
पूजा के नाम पर ठगे पैसे
छात्र ने इस आईडी पर मैसेज किया तो आरोपी ने पूजा कराने के लिए पहले 2250 रुपये मांगे। बाद में उसने UPI आईडी देकर छात्र से 1300 और 1000 रुपये मंगाए। इसके बाद लगातार वीडियो कॉल पर पूजा दिखाकर बार-बार पैसे डलवाए गए।
उज्जैन और भंडारे का बहाना
आरोपी ने कभी उज्जैन में पूजा, कभी भैरव पूजा और भंडारे का हवाला देकर रकम ली। यहां तक कि सोने का चूड़ा भेजने का झांसा देकर गाड़ी का किराया भी छात्र से वसूला।
कुल 1.59 लाख हड़पे
8 से 17 सितंबर के बीच छात्र से कई बार रकम वसूली गई और कुल 1,59,900 रुपये ऐंठ लिए गए। लेकिन न तो किसी समस्या का समाधान हुआ और न ही वादे पूरे हुए। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में जुटी
सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन और बैंक लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में लोगों को सावधान रहना चाहिए और किसी भी तरह की ऑनलाइन तंत्र विद्या या अंधविश्वास वाले विज्ञापनों में पैसे नहीं भेजने चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




