जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और कार की आमने-सामने टक्कर, आग की लपटों में जिंदा जलकर 2 युवकों की दर्दनाक मौत!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपाल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

देर रात करीब 1 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों वाहन पलभर में आग की लपटों में घिर गए।

                           

कार में सवार तीन युवक मौजूद थे। इनमें से एक युवक किसी तरह समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। लेकिन बाकी दो युवक वाहन के अंदर फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों कारें पूरी तरह खाक हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों युवकों की जान जा चुकी थी। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हादसे हर किसी को झकझोर देते हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। जुड़े रहिए हमारे साथ ऐसी ही लोकल खबरों के लिए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J