छग : मेरी प्रेमिका ने मुझे धोखा दिया, आज मेरी मौत होगी..सोशल मीडिया में बॉयफ्रेंड ने डाली पोस्ट! फिर युवक की झूलती मिली लाश ,नीचे पड़ा था युवती का शव, हत्या के बाद सुसाइड की आशंका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) जशपुर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर दिया। कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की लाश ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। प्रेमी का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, तो वहीं उसकी प्रेमिका की लाश पेड़ के नीचे पड़ी थी। प्रेमी ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा- "मेरी प्रेमिका ने मुझे धोखा दिया, आज मेरी मौत होगी।" यह पोस्ट अब इलाके में चर्चा का केंद्र बन चुकी है।


क्या हुआ उस रात?

16 सितंबर की रात को माटीपहाड़छर्रा की रहने वाली संदीला पैंकरा (24) खाना खाने के बाद घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगली सुबह उसके पिता ने कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की, तो गांव के गोठान के पास एक दिल दहलाने वाला मंजर सामने आया। टांगर गांव के चूड़ा मणि पैंकरा (24) का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहा था, और नीचे संदीला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सोशल मीडिया पर छलका दर्द मामले ने तब और तूल पकड़ा, जब चूड़ा मणि की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। उसने लिखा, "संदीला मुझसे चिट कर रही थी, इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। माफ करना मुझे।" एक अन्य पोस्ट में उसने लिखा, "सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका को, आज मैंने सबसे छीन लिया, हम दोनों को।" इन पोस्ट्स से साफ है कि चूड़ा मणि के दिल में धोखे का गहरा जख्म था, जिसने उसे इस खौफनाक कदम तक पहुंचाया।

प्रेम की शुरुआत और विवाद जांच में पता चला कि चूड़ा मणि के रिश्तेदार माटीपहाड़छर्रा में रहते थे। वह अक्सर वहां जाता था, जहां उसकी मुलाकात संदीला से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। जशपुर के इस छोटे से गांव में यह खबर अब हर जुबान पर है।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस को शक है कि चूड़ा मणि ने संदीला को मिलने के बहाने बुलाया होगा। दोनों में विवाद हुआ और उसने संदीला की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगा ली। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या और आत्महत्या का मामला लगता है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J