ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के 50 श्रद्धालुओं से भरी दुर्ग पासिंग बस जौनपुर में हादसे का शिकार, ट्रेलर में घुसने से 4 की मौत, 9 गंभीर घायल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (यूपी) जौनपुर में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। 50 यात्रियों से भरी एसी बस वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे रामलला के दर्शन कर अयोध्या से बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास यह हादसा हो गया।

Balod Crime News – Bete ne pita ko peetkar kiya qatal IMAGE

एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला केबिन पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

बस में सवार दिलीप दास ने बताया कि हम 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले थे। यात्रा में अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या दर्शन करने के बाद काशी जा रहे थे। रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद सभी रात को बस में सो गए थे। करीब 3 बजे अचानक जोरदार टक्कर हुई।

दिलीप का कहना है कि वह पीछे बैठा था इसलिए उसे हल्की चोटें आईं, लेकिन आगे बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर केबिन में दबकर जान गंवा बैठा और एक साथी खिड़की से आधा बाहर लटक गया था।

हादसे में आशा भवन (30), गुलाब (32), बस चालक दीपक (39) और एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J