‘जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark’ की शानदार शुरुआत ‘मटरगश्ती – फिटनेस मॉर्निंग मेला’ से..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई के जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark की शुरुआत रविवार, 7 सितम्बर को धमाकेदार अंदाज़ में ‘मटरगश्ती – फिटनेस मॉर्निंग मेला’ से हुई। सुबह 7 से 10 बजे तक जाटर क्लब रोड दुर्ग पर हुए इस मेगा इवेंट ने शहरवासियों को फिटनेस, मनोरंजन और उत्साह से भर दिया।

हर कदम पर जोश, हर पल में ऊर्जा और हर चेहरे पर मुस्कान – यही नज़ारा मटरगश्ती का रहा। कार्यक्रम में ज़ुम्बा, लाफ्टर योगा, 7 वंडर्स टैलेंट शो के साथ-साथ बच्चों की प्रेरक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। डीजे विद कॉफी रेव, योगा, वॉर ऑफ डांस, शॉपिंग व फूड स्टॉल्स और लकी ड्रॉ जैसे आकर्षणों ने लोगों को देर तक बांधे रखा। प्रेसिडेंट जेसी आलोक-रचना अग्रवाल  ने बताया कि इस मेगा इवेंट में 5000 से अधिक लोगों ने भागीदारी की और इसे ऐतिहासिक बना दिया।

‘जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark’ की शानदार शुरुआत ‘मटरगश्ती – फिटनेस मॉर्निंग मेला’ से

जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बघमार, पूर्व महापौर श्री धीरज बकलीवाल, नगर निगम दुर्ग से श्री निलेश अग्रवाल (स्वास्थ्य प्रभारी), श्री शेखर चंद्राकर (बाज़ार प्रभारी), श्रीमती हर्षिका जैन (सांस्कृतिक प्रभारी), सीएआईटी अध्यक्ष श्रीमती पायल जैन एवं  डॉ राज दीवान मूवी एक्टर सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अलावा अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल, जैन समाज एवं माहेश्वरी समाज के अध्यक्षों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, स्टॉल ओनर्स, स्पॉन्सर्स एवं गिफ्टिंग पार्टनर्स ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के संचालन में जेसी फैमिली की टीम स्पिरिट और जुनून साफ झलक रहा था। प्रोग्राम डायरेक्टर्स में जेसी डॉ. गुंजा पिंचा, जेसी अनिल-नीति बल्लेवार, लेडी जेसी अंजू गजवानी, लेडी जेसी रानी जैन, लेडी जेसी रेखा गोलछा, लेडी जेसी प्रियांका चांडक, लेडी जेसी स्मिता मित्तल, लेडी जेसी ट्विंकल परख, जेसी रोहित-नितीशा मोदी, लेडी जेसी पायल टाटिया, जेसी दीपेश पायल जैन, जेसी जितेश-ऋतु झंवर, जेसी सुषांत-प्रियांका चौबे, जेसी प्रांजल हरिहरन, जेसी विशाल कटारिया और कई अन्य सदस्यों ने विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाकर आयोजन को सफल बनाया

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

डायरेक्टर इनचार्ज  में जेसी अमित-शिखा बरडिया, जेसी आशीष-रिनल तुरकिया और जेसी नितिन-निशा अग्रवाल, मेंटर जेसी प्रशांत-प्रतीक्षा गोलछा तथा वीक मेंटर जेसी सुरेंद्र-मोनिका खेतान, को-वीक डायरेक्टर्स जेसी पंकज-वर्षा अग्रवाल और जेसी हिमांशु-कल्पना देवांगन, स्टेज  एंकरिंग जेसी वासी आफरीन खान ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन को ऊर्जा व मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में जेसीआई दुर्ग-भिलाई के पास्ट प्रेसिडेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति ने जेसीआई की विरासत और परंपरा को एक बार फिर जीवंत किया।

विज्ञापन

जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक ने टीम का बेहतरीन समन्वय कर आयोजन को यादगार बनाया। प्रेसिडेंट जेसी आलोक-रचना अग्रवाल और सेक्रेटरी जेसी अमूल-रेशु जैन के नेतृत्व में 40 से अधिक सदस्य लगातार जुटे रहे और कार्यक्रम को भव्य सफलता दिलाई। प्रेसिडेंट जेसी आलोक-रचना अग्रवाल और सेक्रेटरी जेसी अमूल-रेशु जैन ने अंत में सभी स्पॉन्सर्स, गिफ्टिंग पार्टनर्स व समर्थकों का विशेष आभार व्यक्त  किया और कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं था।

जेसी कमल किशोर झंवर

PRO 2025

JCI Durg Bhilai



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J