भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में रविवार की सुबह कुछ खास होने वाली है!
7 सितम्बर 2025 को जेसीआई दुर्ग-भिलाई की ओर से 'जेसी वीक ADVIT : द अनमैच्ड स्पार्क' की धमाकेदार शुरुआत की जा रही है। और इसकी पहली किरण बनेगी – ‘मटरगश्ती – फिटनेस मॉर्निंग मेला’।यह रंगारंग और ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, जटार क्लब रोड, दुर्ग पर आयोजित होगा।
चार थीम्स, एक आयोजन
जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक ने बताया कि इस वर्ष का जेसी वीक चार विशेष थीम्स – Fun, Fitness, Spiritual Growth और Social – के संगम के रूप में मनाया जा रहा है। और इसकी शुरुआत ‘मटरगश्ती’ से हो रही है।
ज़ुम्बा से लेकर टैलेंट शो तक – सबकुछ शामिल
कार्यक्रम के मार्गदर्शक जेसी प्रशांत-प्रतीक्षा गोलछा ने बताया कि मेले में बहुत सी रोचक गतिविधियाँ होंगी –
ज़ुम्बा और लाफ्टर योगा
'7 वंडर्स' टैलेंट शो
विशेष बच्चों की प्रेरक प्रस्तुतियाँ
डीजे विद कॉफी रेव
योगा की शांति भरी झलकियाँ
बच्चों और बड़ों के लिए गेम्स, मस्ती, फूड और शॉपिंग स्टॉल्स
हर आयु वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास शामिल किया गया है।
टीम वर्क से बनेगा सपना साकार
इस आयोजन में जेसी आशीष-रिनल तुरकिया और जेसी नितिन-निशा अग्रवाल बतौर निदेशक भूमिका निभा रहे हैं।साथ ही जेसी वामसी, लेडी जेसी गुंजा पिंचा, जेसी जितेश-ऋतु झंवर और अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से जुड़कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
एक मेले में मिलेगा सबकुछ – और वो भी निःशुल्क!
आयोजकों ने बताया कि यह मेला सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अनुभव होगा – जहां स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम मिलेगा। और सबसे अच्छी बात – इसमें प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है!
विज्ञापन
तारीख़: 7 सितम्बर 2025 (रविवार)
समय: सुबह 7 से 10 बजे तक
स्थान: जटार क्लब रोड, दुर्ग
आइए जुड़िए इस अनोखे सफर में और दीजिए अपनी उपस्थिति से इसे यादगार बनाने का साथ!
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




