दुर्ग-भिलाई में गूँजा ठहाकों का जादू: जेसीआई का “FUNTOOSH” कॉमेडी शो बना यादगार शाम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा जेसी वीक ADVIT – The Unmatched Spark 2025 के तहत जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक, जेसी को-डायरेक्टर पंकज-वर्षा अग्रवाल एवं जेसी हिमांशु-कल्पना देवांगन के निर्देशन में इस वर्ष मनोरंजन एवं शहर को हँसाने के लिए एक शानदार स्टैंड-अप कॉमेडी शो “FUNTOOSH” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 13 सितम्बर 2025, दिन शनिवार, शाम 7:00 बजे, प्रिथ्वी पैलेस, दुर्ग में आयोजित हुआ।

दुर्ग-भिलाई में जेसीआई द्वारा आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो FUNTOOSH में रवि गुप्ता का धमाकेदार प्रदर्शन

प्रेसिडेंट जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने कहा कि शनिवार की शाम “FUNTOOSH” जैसे शानदार कॉमेडी शो का आनंद उठाना जेसीआई परिवार और शहरवासियों के लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा। सेक्रेटरी जेसी अमुल रेशु जैन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम ने हँसी और मनोरंजन का ऐसा माहौल बनाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

इसमें स्टार कॉमेडियन रवि गुप्ता ने अपने जोक्स एवं ह्यूमर के द्वारा पूरे कार्यक्रम में लोगों को खूब हँसाया। रवि गुप्ता, जो अपनी सरल भाषा, रोज़मर्रा की जिंदगी के मज़ेदार किस्सों और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, ने मंच पर आते ही ऐसा माहौल बना दिया कि सभी दर्शक हँसी से लोटपोट हो उठे। देश के चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियंस में शुमार रवि गुप्ता अपने अनोखे अंदाज़ और रिलेटेबल कंटेंट की वजह से युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सबके प्रिय हैं। 

जेसी वीक मेंटर जेसी सुरेंद्र मोनिका खेतान ने कहा कि डॉक्टर भी मानते हैं – Laughter is the best medicine, और आज 1000+ से अधिक दर्शकों ने इस दवा का भरपूर आनंद लिया। मेंटोर जेसी नितिन-दीक्षा अग्रवाल ने बताया कि जेसीआई दुर्ग-भिलाई हमेशा सामाजिक, शैक्षणिक और परोपकारिक कार्यों के साथ-साथ मनोरंजन के क्षेत्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाता आया है, और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। जेसी वीक डायरेक्टर जेसी अर्पित-कोमल चांडक ने कहा कि ADVIT – The Unmatched Spark 2025 का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में ऊर्जा, उत्साह और पॉज़िटिविटी का संचार करना है।

 “फंटूश” की गूंज और श्रोताओं की मुस्कान इस प्रयास की सफलता का प्रमाण है। इस प्रोग्राम के डायरेक्टर इंचार्ज जेसी अमित-शिखा बराड़िया, जेसी आलोक-आकांक्षा लुनिया, जेसी कमल-वर्षा झावर एवं जेसी निकित-सुरभि जैन थे, जिन्होंने इस शो को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के चेहरों पर खिली मुस्कान ही इस शो की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। अंत में, जेसीआई दुर्ग-भिलाई परिवार ने सभी मुख्य प्रायोजक सहेली अलंकरण, अन्य प्रायोजकों में ऋषभ बिल्डर्स व होप एनर्जी व समर्थकों एवं उपस्थित श्रोतागणों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और ऊर्जा से यह कार्यक्रम सफल एवं यादगार बन पाया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J