छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का मिला साथ! पत्र लिखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ में महीनेभर से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल अब और तूल पकड़ चुकी है। मंगलवार को जहां सरकार ने कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया, वहीं झारखंड के चिकित्साकर्मी संघ ने भी इस आंदोलन को खुला समर्थन दे दिया है।

झारखंड के चिकित्साकर्मी संघ की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पूरे मामले में दखल की मांग की गई है। पत्र में साफ कहा गया है कि 18 अगस्त 2025 से छत्तीसगढ़ के 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

छत्तीसगढ़ NHM हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का मिला साथ! पत्र लिखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की


कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने कई बार आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। उल्टा संघ के प्रमुख पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया और सख्त आदेश जारी किया गया कि अगर 16 सितंबर तक काम पर वापसी नहीं हुई तो नए कर्मचारियों की भर्ती कर दी जाएगी। कर्मचारी संघ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

संघ का कहना है कि एनएचएम कर्मचारी कई बार ज्ञापन और बैठकों के जरिए अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रख चुके हैं, लेकिन समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं दिखी। इसलिए अब केंद्रीय स्तर पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

⚠️ चेतावनी भी दी गई है – झारखंड के एनएचएम और जेएसएसीएस कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं, अगर केंद्र सरकार ने समय रहते दिशा-निर्देश नहीं दिए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J