भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बचपन से ही बड़ों की डांट सुनते आए हैं – “खड़े होकर पानी मत पियो, घुटने खराब हो जाएंगे।” लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक पुरानी मान्यता?
बचपन की मान्यता बनाम विज्ञान
भारत में पीढ़ियों से चली आ रही मान्यता है कि खड़े होकर पानी पीना हानिकारक है। बुजुर्ग हमेशा बैठकर पानी पीने की सलाह देते रहे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका सीधा संबंध घुटनों से नहीं है।
शरीर में पानी का काम
हेल्थ एक्सपर्ट लीमा महाजन बताती हैं कि पानी चाहे बैठकर पिया जाए या खड़े होकर, वह पहले पेट में जाता है और फिर छोटी आंत से होकर रक्त में अवशोषित हो जाता है। पूरी प्रक्रिया 5-10 मिनट में पूरी होती है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यानी पानी सीधे घुटनों तक पहुंचकर कोई नुकसान नहीं करता।
घुटनों और पानी का असली रिश्ता
हमारे जोड़ों में सिनोवियल फ्लूइड नाम का तरल होता है, जो घुटनों को लचीलापन और मजबूती देता है। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो यह फ्लूइड संतुलित रहता है और घुटनों को फायदा ही पहुंचाता है।
गलतफहमी कैसे फैली?
पुराने समय में लोग जमीन पर बैठकर ही भोजन और पानी लेते थे। धीरे-धीरे इसे स्वास्थ्य से जोड़ दिया गया। उम्र बढ़ने पर घुटनों का दर्द आम हो जाता है और लोगों ने इसे गलत आदतों से जोड़कर मान्यता बना दी।
पाचन के लिए क्या है सही तरीका?
वैज्ञानिक रूप से खड़े होकर पानी पीना हानिकारक नहीं है। लेकिन पाचन के लिहाज से बैठकर और धीरे-धीरे पानी पीना ज्यादा फायदेमंद है। खड़े होकर या तेजी से पानी पीना गैस और अपच जैसी दिक्कतें बढ़ा सकता है।
मॉर्डन साइंस की राय
आज तक कोई वैज्ञानिक शोध यह साबित नहीं कर पाया कि खड़े होकर पानी पीने से हड्डियों या घुटनों पर असर पड़ता है। हां, पानी पीने का तरीका और गति जरूर शरीर की सेहत पर असर डालते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
पानी है अमृत
पानी शरीर का संतुलन बनाए रखता है, खून को साफ करता है और अंगों को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है। खासकर गठिया और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है।
दोस्तों, खड़े होकर पानी पीना घुटनों के लिए हानिकारक है – यह सिर्फ एक मिथक है। असल सच यह है कि पानी हमेशा हमारे शरीर का साथी है। आप भी इस जानकारी को अपने करीबियों तक पहुंचाइए और जागरूक बनिए।
विघायपन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




