कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग नहाने गया 13 साल का छात्र खारुन नदी में समाया, परिजनों में मातम , SDRF की 48 घंटे से जारी तलाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खारुन नदी के अटारी एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कक्षा 7वीं में पढ़ने वाला 13 साल का गजेन्द्र पटेल दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन तेज बहाव में फंसकर बह गया।

घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामायापारा की है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गजेन्द्र अपने 3-4 दोस्तों के साथ घर से निकला। घूमते-घूमते बच्चे खारुन नदी पहुंचे और नहाने लगे। गजेन्द्र ने जैसे ही गहरे पानी में छलांग लगाई, वह डूबने लगा।


खारुन नदी में डूबे 7वीं कक्षा के छात्र की तलाश में SDRF टीम

दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के सामने सब बेबस हो गए। देखते-ही-देखते मासूम नदी में समा गया। घबराए साथी दौड़कर घर पहुंचे और परिवार को खबर दी। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग भी नदी किनारे जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाया गया। टीम ने रविवार सुबह से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों और नावों की मदद से घंटों तलाश हुई, मगर बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

SDRF अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी का बहाव बहुत तेज है। संभव है कि बच्चा 30 से 40 किलोमीटर तक बह गया हो। सोमवार को भी सर्च जारी रहा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

थाना प्रभारी योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन गहराई और तेज धारा की वजह से बचाव दल को मुश्किलें हो रही हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J