भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खुर्सीपार में विकास की रफ्तार का जायज़ा लेने पहुँचे कलेक्टर
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शुक्रवार को खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भिलाई आईटीआई परिसर में बन रही गारमेंट फैक्ट्री और एसआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ भिलाई नगर निगम कमिश्नर राजीव पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
गारमेंट फैक्ट्री अब अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी मंज़िल
वर्ष 2022 में शुरू हुई इस फैक्ट्री का निर्माण अब लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन फंड की कमी के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि शासन से चर्चा कर जल्द ही आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, उन्होंने फैक्ट्री भवन में हो रही नमी और सीलन की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
स्थानीय युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का नया द्वार
गारमेंट फैक्ट्री खुर्सीपार के युवाओं को रोजगार देने का माध्यम बनेगी। इसके साथ ही, कलेक्टर ने डिजिटल कॉर्प सर्वे की प्रगति की भी जानकारी दी। एप के ज़रिए हर खसरा में फसल और रकबे की सटीक जानकारी इकट्ठा की जा रही है। गांव के तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को हर खसरा सर्वे के लिए 10 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
किसानों को मिलेगा फायदा, मिलेगा सही डेटा
इस सर्वे के ज़रिए धान खरीदी के समय किसानों को फसल का सही डेटा मिलेगा, जिससे उनकी सुविधा बढ़ेगी और पारदर्शिता भी आएगी।
स्वच्छता में भिलाई नगर निगम का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छता अभियान के तहत भिलाई नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंकिंग मिली है। कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) के लिए नई रणनीति पर काम हो रहा है। वेस्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष स्थानों की पहचान की गई है और जल्द ही इस पर नया प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
स्थानीय विकास की इस पहल में आप भी जुड़ें
खुर्सीपार और आस-पास के क्षेत्रवासियों से अपील है कि शहर के विकास में अपना योगदान दें। स्थानीय युवाओं के लिए यह समय है अवसर को पहचानने का।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




