भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जन्मदिन के दिन टूटा भरोसा, जब दो 'दोस्तों' ने किया हैवानियत का खेल
कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 साल की युवती के साथ उसी के दो जान-पहचान के लड़कों ने उसके जन्मदिन के दिन गैंगरेप किया। यह घटना 5 सितंबर को हुई, लेकिन पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा किया।
पार्टी के नाम पर बुलाया, फिर किया दरिंदगी का खेल
पीड़ित युवती हरिदेवपुर की रहने वाली है। आरोप है कि चंदन नाम के युवक ने उसे बर्थडे मनाने के लिए दीप के घर बुलाया। तीनों ने मिलकर खाना खाया। जब लड़की ने घर लौटने की बात कही, तो उसे रोक लिया गया।इसके बाद आरोपियों ने दरवाजा बंद किया और जबरदस्ती की। वो दर्दनाक रात उस लड़की के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी।
सुबह भागी, फिर बताया परिवार को
घटना के अगले दिन सुबह करीब 10:30 बजे लड़की किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंची। उसने परिवार को पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
दुर्गा पूजा समिति के नाम पर झांसा
पीड़िता ने बताया कि वह कुछ महीनों पहले चंदन से मिली थी। उसने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। उसी के जरिए वह दीप से भी मिली। आरोपियों ने उसे पूजा समिति में शामिल करने का वादा किया था, जिससे उनका आपसी संपर्क बना रहा।
क्या सचमुच कोलकाता महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
NCRB के 2025 के आंकड़े बताते हैं कि कोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर है महिलाओं के लिए। मगर पिछले एक साल में दो ऐसे बड़े केस सामने आए हैं, जिसने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
दो चर्चित मामले जो अभी भी चर्चा में
25 जून 2025 – साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी कॉलेज का पूर्व छात्र और तृणमूल छात्र परिषद का नेता था।
8 अगस्त 2024 – आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर। बाद में आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




