प्यार पर परिवार का पहरा: शादी से मना किया तो कोरबा में प्रेमी-प्रेमिका ने डैम में लगाई छलांग, युवक बचा – युवती लापता..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा।प्यार के रिश्ते पर परिवार का पहरा आखिरकार दो जिंदगियों को खतरनाक मोड़ पर ले आया। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राताखार एनीकट डैम में एक युवक-युवती ने छलांग लगा दी।

इस घटना में युवक को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन युवती अब भी लापता है। सबसे दर्दनाक पल तब आया जब उन्हें बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने भी नदी की तेज धारा में छलांग लगा दी और खुद की जान जोखिम में डाल दी।

कोरबा राताखार डैम – प्रेमी-प्रेमिका ने छलांग लगाई, युवक बचा युवती लापता

गुरुवार सुबह 10 बजे हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि युवक ने करीब 25 फीट ऊंचाई से डैम में छलांग लगाई थी। उसकी बाइक डैम के ऊपर खड़ी मिली, जिससे अंदाजा लगाया गया कि वह अकेला आया था।

वहीं मौजूद मछुआरों ने सबसे पहले युवक को टापू पर फंसा देखा और तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। लगभग 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसका नाम राहुल नामदेव बताया गया है, जो काशी नगर का रहने वाला है।

राहुल ने पुलिस को बताया कि वह युवती शीलू त्रिपाठी (22 वर्ष, एमपी नगर अटल आवास) से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वालों ने इनकार कर दिया। मजबूरी में दोनों ने हाथ पकड़कर छलांग लगा दी।

इस बीच, युवक को बचाने के दौरान कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी चंद्रकांत गुप्ता भी तेज धारा में बहने लगे। उनके साथी ने तुरंत ट्यूब फेंककर उनकी जान बचाई। नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को टापू से सुरक्षित निकाला। फिलहाल युवती की तलाश जारी है। पूरा इलाका तनाव और सन्नाटे से भरा हुआ है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J