गुजरात से आये बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म के बाद पेचकस से 52 वार कर प्रेमिका की ली जान..कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा का दिल दहला देने वाला मामला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। आरोपी सहबान खान को उम्रकैद की सजा मिली है। यह घटना दिसंबर 2022 में हुई थी, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
गुजरात से फ्लाइट लेकर कोरबा आया आरोपी सहबान खान होटल सलीम में रुका। फोन पर प्रेमिका को बातों में उलझाकर वह उसके घर पहुंचा। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सहबान ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और फिर पेचकस से 52 बार वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Korba Premika Murder Case Court Life Imprisonment News Hindi

पुलिस जांच और सबूत
पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से खून से सना सूजा, जूते, शर्ट, ईयरफोन और कंडोम पैकेट जैसे अहम सबूत बरामद हुए। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने केस मजबूत बनाया।

कोर्ट का फैसला
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम) जयदीप गर्ग की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष के वकील रमेश सिंह यादव ने कठोर सजा की मांग की। अदालत ने सहबान खान को धारा 376 (दुष्कर्म), 302 (हत्या) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(W) के तहत दोषी ठहराया।

📢 सजा और जुर्माना
30 वर्षीय सहबान खान को आजीवन सश्रम कारावास और 75 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड न भरने पर उसे अतिरिक्त 18 माह जेल में रहना होगा।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J