भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुम्हारी। आधी सदी से रेलवे की जमीन पर काबिज अवैध कब्जाधारियों पर आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई। गुरुवार को रेलवे प्रशासन ने वार्ड-11 और 12 में नेशनल हाइवे से कुम्हारी स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी।
करीब 50 साल से सड़क के दोनों ओर बसे इन कब्जाधारियों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन वे जगह खाली करने तैयार नहीं थे। स्टेशन रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए लंबे समय से यह कार्रवाई अटकी हुई थी।
इस कार्रवाई के दौरान रेलवे प्रशासन के अधिकारी, भिलाई-3 तहसीलदार, नगर पालिका कुम्हारी के राजस्व निरीक्षक, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौजूद रहे। सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कुल 31 कब्जाधारियों को चिह्नांकित कर उनके बनाए मकान, दुकान, चबूतरे और लोहे-टीन से बने शेड तोड़े गए। कार्रवाई से पहले व्यापारियों ने अपने-अपने सामान खुद निकाल लिए थे।
स्थानीय कुम्हारी नगर विकास मंच ने भी इस विषय पर डीआरएम से मुलाकात कर लिखित में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दोबारा नोटिस जारी हुआ और आखिरकार अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए गए।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कब्जाधारियों के कारण लंबे समय से दिक्कतें आ रही थीं। अब स्टेशन रोड चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लोकल लोग इस कार्रवाई को जरूरी और देर से उठाया गया कदम बता रहे हैं। जुड़े रहिए हमारे साथ, हर खबर के लिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




