छग : हाईवे किनारे देह व्यापार का गढ़! ग्रामीणों ने मकान में मारा छापा, 4 महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस जांच में जुटी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  महासमुंद में ग्रामीणों की सतर्कता से हुआ देह व्यापार का पर्दाफाश, चार महिलाएं पकड़ी गईं

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर तुमगांव क्षेत्र चर्चा में है।यहां ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 किनारे स्थित एक मकान में छापा मारकर चार महिलाओं को पकड़ा, जिन पर देह व्यापार में लिप्त होने का आरोप है।

ग्रामीणों ने खुद मारा था धावा, पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर खुद मकान में जाकर चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा, और तुरंत तुमगांव पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को थाने लेकर आई।

छग : हाईवे किनारे देह व्यापार का गढ़! ग्रामीणों ने मकान में मारा छापा, 4 महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस जांच में जुटी..

 पुलिस और महिलाओं के खिलाफ नारेबाजी

मौके पर माहौल गर्मा गया जब गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस और महिलाओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।ग्रामीणों का आरोप है कि इस मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी।

जिस मकान में महिलाएं पकड़ी गईं, वहीं से पहले भी विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मकान में रहने वाली एक महिला ने कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा था।अब उसी मकान से चार संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई हैं, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है।

कहाँ की रहने वाली हैं पकड़ी गई महिलाएं?

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

स्थानीय लोगों की मांग – सख्त कार्रवाई हो

ग्रामीणों ने मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगे और पुलिस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए।


विज्ञापन


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK