भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमाके की धमकी से कांप उठा मुंबई, अनंत चतुर्दशी से पहले हाई अलर्ट
मुंबई में गुरुवार देर रात ऐसा वॉट्सएप मैसेज मिला, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया। मैसेज में दावा किया गया कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं और वे 400 किलो RDX 34 गाड़ियों में लगाकर भयानक धमाका करने वाले हैं।स्थानीय स्तर पर खबर फैलते ही दहशत का माहौल बन गया।लोगों में डर है क्योंकि विसर्जन से पहले की ये सूचना, भीड़-भाड़ वाले माहौल को निशाना बना सकती है।
ATS और क्राइम ब्रांच हुई एक्टिव, पूरे शहर में हाई अलर्ट
मैसेज मिलते ही मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।क्राइम ब्रांच, एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और अन्य खुफिया एजेंसियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।पूरे शहर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है।
शनिवार को गणेशोत्सव का अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी है।इस मौके पर लाखों श्रद्धालु गणेश विसर्जन में हिस्सा लेंगे।ऐसे माहौल में यह धमकी और भी गंभीर मानी जा रही है।
पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी निगरानी और डॉग स्क्वॉड तैनात कर दिए हैं।अफवाहों से बचें, संदिग्ध दिखे तो तुरंत सूचित करेंपुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुरानी धमकी निकली थी झूठी
इससे पहले 25 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली थी।पुलिस ने जांच की तो पाया कि ये धमकी झूठी थी।इस मामले में 43 साल के आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर कहा था कि उसने कलवा स्टेशन पर बम रखा है।जांच के बाद यह पूरी तरह फर्जी निकला।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




