iPhone 17 की दीवानगी! Apple स्टोर के बाहर धक्का-मुक्की और हाथापाई, लोगो की लंबी कतारें लगीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई में iPhone 17 की लॉन्चिंग ने मचाई सनसनी...

भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा।

कतार में लगे हजारों लोग
लोग सुबह से ही स्टोर के बाहर लाइन में खड़े थे। कई ग्राहक तो रातभर इंतजार करते रहे ताकि उन्हें नया iPhone सबसे पहले मिल सके।

iPhone 17 की दीवानगी! Apple स्टोर के बाहर धक्का-मुक्की और हाथापाई, लोगो की लंबी कतारें लगीं

हाथापाई का वीडियो वायरल
भीड़ बढ़ने के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई। सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। इस पूरी अफरा-तफरी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

ग्राहकों का जोश
मुंबई से आए अमन चौहान ने बताया—“मैं रात 12 बजे से लाइन में था। आखिरकार मुझे iPhone 17 Pro Max मिल गया। इसमें नए फीचर और नारंगी रंग बहुत खास है।”

दूसरे ग्राहक इरफान ने कहा—“मैं रात 8 बजे से इंतजार कर रहा हूं। इस बार कैमरा और बैटरी में बड़ा बदलाव है और फोन का लुक भी अलग है।”

दिल्ली में भी लंबी कतारें
दिल्ली के साकेत स्थित Apple स्टोर में भी ऐसा ही नजारा दिखा। यहां भी लोगों ने रातभर कतार में खड़े होकर iPhone 17 खरीदने का जुनून दिखाया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J