भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :नारायणपुर में अजीबोगरीब मामला
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक युवक की हालत तब बिगड़ गई जब उसने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने गुप्तांग में लोहे की अंगूठी पहन ली। पेशाब करते वक्त जलन और बुखार-सरदर्द की परेशानी को दूर करने के लिए युवक ने यह कदम उठाया।
झोलाछाप की गलत सलाह
ओरछा के जाटलूर इलाके का रहने वाला करीब 30-35 वर्षीय युवक कुछ दिनों से बीमार था। इलाज के लिए वह झोलाछाप डॉक्टर के पास गया। जब आराम नहीं मिला तो डॉक्टर ने उसे नुस्खा दिया कि गुप्तांग में लोहे की अंगूठी पहनने से बीमारी ठीक हो जाएगी।
सूजन और संक्रमण ने बढ़ाई परेशानी
युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर गुप्तांग में पहन ली। कुछ ही दिनों में वहां सूजन आ गई और अंगूठी फंस गई। हालत बिगड़ने पर जब वह फिर डॉक्टर के पास गया तो उसने इलाज करने से साफ इनकार कर दिया।
जिला अस्पताल में पहुंचा मरीज
युवक पहले ओरछा के स्वास्थ्य केंद्र गया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते इलाज नहीं हो सका। खराब सड़कों के बावजूद किसी तरह 8 सितंबर को वह नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचा।
डॉक्टरों ने बचाई जान
डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर थी। टीम में डॉ. धनराज सिंह डरसेना और डॉ. शुभम राय भी शामिल थे। कई घंटों की मशक्कत के बाद अंगूठी को सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया। समय रहते ऑपरेशन न होता तो गुप्तांग काटना पड़ सकता था। अबूझमाड़ जैसे दूरदराज इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे रहने वाले मरीजों के लिए यह घटना सबक बन गई है। ग्रामीणों में इस खबर को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




