पोते की चाहत में हैवान बनी दादी, 4 महीने की मासूम पोती के मुंह में गमछा ठूंस कुएं में फेंका , 3 दिन बाद मिला शव..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र.) नर्मदापुरम जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बेरखेड़ी गांव में पोते की चाहत में एक दादी ने अपनी 4 महीने की मासूम पोती को मौत के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार 19 सितंबर को घटी इस घटना का खुलासा सिवनी मालवा पुलिस ने किया। आरोपी दादी का नाम मीनाबाई अशवारे है। पुलिस के मुताबिक, 27 मई को जन्मी मासूम कृतिका दादी को रास नहीं आ रही थी क्योंकि उसे पोते की चाह थी।

नर्मदापुरम जिले में दादी ने 4 महीने की पोती की हत्या कर कुएं में फेंका

घटना वाले दिन बच्ची आंगन में झूले पर सो रही थी और मां मीरा घर के पीछे बर्तन धो रही थी। तभी मौके का फायदा उठाकर मीनाबाई ने बच्ची के मुंह में गमछा ठूंस दिया। मासूम की सांसें थम गईं और दादी ने शव को पोटली में बांधकर सूखे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद बचने के लिए वह अपने बाड़े की सफाई करने लगी।

जब बच्ची गायब हुई तो पूरा गांव तलाश में जुटा। इस दौरान कुएं में एक पोटली देखी गई। दादी ने लोगों को बहला दिया कि उसमें गंदे कपड़े हैं। बाद में पुलिस ने जब पोटली खोली तो उसमें बच्ची का शव निकला। पिता शुभम ने बताया कि यह पोटली तीन दिन से कुएं में पड़ी थी।

फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें बच्ची के मुंह में गमछे का टुकड़ा मिला। दम घुटने से उसकी मौत हुई थी। पूछताछ में मीनाबाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। टीआई राजेश दुबे ने बताया कि आरोपी पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

मासूम कृतिका की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक होना होगा

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J