रायपुर ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक का खुलासा: बड़े शराब कारोबारी से रिश्ते, विदेश यात्राएं और अश्लील वीडियो! से मचा हड़कंप, अब नार्को टेस्ट की तैयारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नव्या मलिक की चुप्पी में छुपे हैं कई राज़, पुलिस कराएगी नार्को टेस्ट!

रायपुर में ड्रग्स केस में गिरफ्तार नव्या मलिक अब पुलिस की रिमांड पर है। 4 सितंबर तक रिमांड मिलने के बाद पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन नव्या कई अहम सवालों पर चुप्पी साधे हुए है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस चुप्पी को तोड़ने के लिए पुलिस अब नव्या का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सनसनी फैल गई है।

Navya Malik Drugs Case – शराब कारोबारी से रिश्ते और अंतरराष्ट्रीय यात्राएं

अश्लील वीडियो और विदेश यात्राओं की परतें खुलने लगीं

पुलिस को नव्या के करीबी अयान परवेज के मोबाइल से तीन अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें से तीन वीडियो नव्या के बताए जा रहे हैं। कई अन्य लड़कियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

जांच में सामने आया है कि नव्या ने एक बड़े शराब कारोबारी और उसके बेटे से संबंधों को कबूल किया है। वह कहती है कि कारोबारी के बेटे से उसकी दोस्ती पार्टी के दौरान हुई और वह कई बार उनके घर भी गई।रायपुर की रहने वाली नव्या, ज़्यादातर मुंबई और दिल्ली में रहकर पार्टियों में शामिल होती थी।

विदेश यात्राओं की लंबी लिस्ट ने पुलिस को चौकन्ना किया

नव्या ने कबूल किया कि वह दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव जैसी जगहों पर जा चुकी है।ताज्जुब की बात ये है कि वह राज्य के एक बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की भी गई थी, जहां दोनों तीन दिन साथ रहे। पुलिस अब उसके विदेश दौरे की भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

मुंबई से पकड़ा गया कारोबारी, तबीयत बिगड़ी

मुंबई से पकड़े गए नव्या के साथी से जब रायपुर क्राइम ब्रांच में पूछताछ की गई तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नव्या के तार पुराने तस्करों से भी जुड़े

ड्रग्स मामले में पहले पकड़ी गईं रायपुर, भिलाई और दुर्ग की युवतियों से नव्या की बातचीत सामने आई है। पुलिस अब उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाने वाली है।बताया जा रहा है कि इन युवतियों में एक स्थानीय युवा नेत्री भी शामिल है, जो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन

 करीबी अयान के मोबाइल में कई राज़ छुपे

पुलिस ने नव्या के करीबी अयान परवेज को भी गिरफ्तार किया है। दोनों न केवल ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे, बल्कि साथ में विदेश यात्रा भी की। अयान के मोबाइल से लड़कियों के कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं नव्या को इन वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल तो नहीं किया गया? अयान के खाते में बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन देखने को मिले हैं।

📢 अगर आप भी इस खबर से जुड़े अपडेट चाहते हैं...

तो हमारे साथ जुड़े रहिए। ड्रग्स के इस जाल में फंसी नव्या मलिक की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है। रायपुर के लोग इस खुलासे से स्तब्ध हैं।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK