नक्सली अब हथियार डालने को तैयार, सरकार से शांति वार्ता की रखी शर्त – अभय का पर्चा वायरल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर से बड़ी खबर – नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने अब सरकार के सामने हथियार डालने और शांति वार्ता की इच्छा जाहिर की है। CPI (माओवादी) ने प्रेस नोट जारी कर साफ कहा है कि फिलहाल वे अस्थायी तौर पर हथियारबंद संघर्ष रोकने को तैयार हैं।

सरकार से रखी यह शर्तें

प्रेस नोट में नक्सली लीडर अभय ने लिखा है कि अगर सरकार वास्तव में वार्ता चाहती है तो जेल में बंद माओवादी नेताओं से भी चर्चा की अनुमति दी जाए। इस दौरान संगठन पर पुलिस का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने एक माह का समय मांगा है ताकि देशभर में कैद और सक्रिय कैडरों से विचार-विमर्श कर आगे का रास्ता तय किया जा सके|

नक्सली लीडर अभय का पर्चा वायरल – हथियार छोड़ने और शांति वार्ता की तैयारी

वीडियो कॉल का भी जिक्र

अभय ने कहा है कि शुरुआत में सरकार चाहे तो वीडियो कॉल के जरिए भी विचारों का आदान-प्रदान किया जा सकता है। संगठन का मानना है कि जन समस्याओं पर भविष्य में राजनीतिक पार्टियों और संघर्षरत संस्थाओं के साथ मिलकर संघर्ष किया जा सकता है।

IG की प्रतिक्रिया
बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि इस पर्चे की जांच की जा रही है। फिलहाल नक्सलियों के इस बयान पर कोई ठोस प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। उन्होंने साफ कहा कि सरकार ही तय करेगी कि बातचीत पर आगे बढ़ना है या नहीं।

शाह का बयान और तेज ऑपरेशन
याद दिला दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में ऐलान किया था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा। उसी के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज हो गई है।

बड़े नक्सली लीडर ढेर

  • 21 मई की मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए, जिनमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल था।

  • इसके 7 दिन पहले कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था।

  • यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पहाड़ों पर 24 दिन तक चला था।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J