नेपाल में बवाल: पूर्व पीएम प्रचंड की बेटी के घर मिला शव, 27 गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में 25 हजार फाइलें जलकर खाक, जानिए क्यों भड़का आंदोलन?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नेपाल में सोशल मीडिया बैन, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ युवाओं का गुस्सा उबाल पर है। 

आंदोलन का आज तीसरा दिन है और हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं।मंगलवार रात 10 बजे से सेना ने पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया, लेकिन इसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही।

पूर्व पीएम की बेटी के घर से मिला शव
आज सुबह CPN अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की बेटी गंगा दहल के जले हुए घर से एक शव बरामद हुआ। ललितपुर SSP श्याम कृष्ण अधिकारी के मुताबिक, शव ढोलाहिटी स्थित गंगा के आवास से मिला, जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

नेपाल आंदोलन की वजहें और हिंसा – सोशल मीडिया बैन से लेकर भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता तक, पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों में आग, सुप्रीम कोर्ट में 25 हजार फाइलें जलीं।

सुप्रीम कोर्ट में आग – 25 हजार फाइलें खाक
मंगलवार शाम प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में आग लगा दी। इस भीषण आग में 25 हजार से ज्यादा केस फाइलें जलकर राख हो गईं।

अब तक 27 गिरफ्तार, 24 की मौत
सेना और पुलिस ने अब तक 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। हिंसक झड़पों में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।

पूर्व प्रधानमंत्रियों और नेताओं पर हमले
आंदोलनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खनाल और पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के घरों में आग लगा दी।झालानाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार आग में गंभीर रूप से झुलस गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा गया, वहीं वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

नेपाल में आंदोलन क्यों भड़का? (7 मुख्य वजहें)

  • सोशल मीडिया बैन

  • 4 साल में 3 बड़े घोटाले

  • राजनीतिक अस्थिरता

  • बेरोजगारी और असमानता

  • विदेशी दबाव

  • भारत से दूरी

  • भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म)

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J