भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राज्य में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल अब 33वें दिन पर पहुँच गई है। लंबा खिंच चुका यह विवाद आखिरकार नए मोड़ पर है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि आज से सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएंगे।
मंत्री ने साफ किया कि बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर उच्च स्तर पर चर्चा जारी रहेगी। वहीं जिन कर्मचारियों का एक महीने का नोटिस पीरियड चल रहा है, अगर वे आज काम पर लौटते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
मांगों पर हुई बातचीत में से 10 में से 4 प्रमुख मांगें पूरी हो चुकी हैं, 3 पर कमेटी बना दी गई है और बाकी 3 मांगों को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है।
जायसवाल ने यह भी बताया कि ग्रेड पे की मांग पर तीन महीने में परीक्षण कराया जाएगा और अगर यह कर्मचारी हित में पाया गया तो इसे लागू कर दिया जाएगा।
हालांकि मंत्री ने चेतावनी भी दी कि अगर आज शाम तक कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटते, तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैकड़ों संविदा एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
दरअसल, कर्मचारियों को 16 सितंबर तक काम पर लौटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे वापस नहीं आए। ऐसे में विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए नौकरी से निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




