भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आजकल हर कोई नया स्मार्टफोन लेना चाहता है। लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी में अपना पुराना फोन बेच देते हैं या किसी और को दे देते हैं। सबसे बड़ी गलती यह होती है कि फोन का डेटा ठीक से डिलीट नहीं किया जाता।
आपके पुराने फोन में फोटो, वॉट्सएप चैट, बैंकिंग डिटेल्स, ईमेल और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी सेव रहती है। अगर यह गलत हाथों में चली जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
महज डिलीट या फैक्ट्री रीसेट करने से डेटा पूरी तरह मिटता नहीं है। इसे रिकवर किया जा सकता है। इसलिए फोन बेचने से पहले कुछ ज़रूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है।
सोचिए, आपका फोन किसी और के पास है और उसमें आपकी निजी फोटो, बैंकिंग डिटेल्स और चैट्स मौजूद हैं। यह खतरा बड़ा हो सकता है। इसलिए डेटा डिलीट करना लापरवाही से बचने का पहला कदम है।
सावधानियां क्या बरतें?
डेटा मिटाने से पहले ज़रूरी फाइल्स का बैकअप लें। कोई फोटो, डॉक्यूमेंट या मैसेज छूट न जाए, इसके लिए रिसाइकल बिन और क्लाउड स्टोरेज भी जरूर चेक करें।
फैक्ट्री रीसेट से पहले ज़रूरी काम
सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करना काफी नहीं होता। कई बार पुराना डेटा रिकवर हो सकता है। इसलिए पहले फोन में डमी डेटा (जंक फाइलें) डालें। जैसे बड़ी वीडियो, मूवीज या गाने। इससे पुराना डेटा दब जाएगा और रिकवर करने पर सिर्फ जंक फाइलें ही दिखेंगी।
FRP यानी Factory Reset Protection
अगर आपका फोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप (5.0) या बाद का वर्जन है तो उसमें FRP फीचर होगा। इसे हटाना जरूरी है, वरना नया मालिक फोन चला नहीं पाएगा। पुराना वर्जन है तो यह स्टेप छोड़ सकते हैं।
बैकअप लेना न भूलें
रीसेट करने से पहले बैकअप लें। एंड्रॉयड 8.1 या उसके बाद के वर्जन में मैसेज तो अपने आप सेव हो जाते हैं, लेकिन कॉल लॉग नहीं। इसके लिए थर्ड-पार्टी टूल्स का सहारा लें।
सैमसंग जैसे फोन में स्मार्ट स्विच ऐप से पूरा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।
डेटा डिलीट करने का सही तरीका
हर कंपनी का फैक्ट्री रीसेट प्रोसेस अलग होता है, लेकिन ज्यादातर फोन पर एक जैसा ही काम करता है।रीसेट करने के बाद फोन को अपने Google अकाउंट से भी हटाना जरूरी है।
इसके लिए गूगल अकाउंट सेटिंग्स में जाएं, ‘Recently Used Devices’ खोलें और उस फोन को चुनें जिसे आप बेचने वाले हैं। यहां से ‘Remove’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
बेचने से पहले डेटा डिलीट न करने के खतरे
-
प्राइवेसी का खतरा: फोन में मौजूद डेटा से प्राइवेसी थ्रेट हो सकता है।
-
फ्रॉड का खतरा: बैंकिंग डिटेल चोरी होकर फ्रॉड हो सकता है।
-
सोशल मीडिया खतरा: अकाउंट्स से निजी जानकारी लीक हो सकती है।
-
रीसेट का भ्रम: सिर्फ फोन रीसेट करने पर भी डेटा रिकवर किया जा सकता है।
-
आपराधिक इस्तेमाल: आपका डेटा क्राइम में यूज़ हो सकता है।
-
समाधान: बेचने से पहले डेटा को सेफली वाइप करें।
स्मार्टफोन बेचने या एक्सचेंज से पहले ज़रूरी काम
सेव्ड पासवर्ड हटाएं
-
ब्राउज़र और ऐप्स में सेव किए गए पासवर्ड डिलीट करें।
-
SIM और एक्सटर्नल स्टोरेज हटाएं।
गूगल से लॉग-आउट करें
-
सेटिंग्स → यूजर्स एंड अकाउंट्स में जाएं।
-
अकाउंट सेलेक्ट करें और "Remove Account" पर क्लिक करें।
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन (FRP) हटाएं
-
सेटिंग्स में जाएं और अकाउंट्स चुनें।
-
गूगल अकाउंट हटाएं।
-
अब "Remove Account" पर क्लिक करें।
डेटा एन्क्रिप्ट करें
-
फैक्ट्री रीसेट से पहले फोन का डेटा एन्क्रिप्ट करें।
-
सेटिंग्स → सिक्योरिटी एंड लोकेशन → एन्क्रिप्शन एंड क्रेडेंशियल्स पर जाएं।
-
"Encrypt Phone" ऑप्शन चुनें।
डमी डेटा अपलोड करें
-
असली डेटा डिलीट करने से पहले फोन में बड़ी फाइलें (वीडियो, गाने, मूवी) डालें।
-
इससे असली डेटा दब जाएगा और रिकवर करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Disclaimer:
यह खबर/जानकारी सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह से उपलब्ध स्रोतों और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। किसी भी तरह की तकनीकी समस्या के लिए संबंधित क्षेत्र के योग्य विशेषज्ञ या अधिकृत संस्था से परामर्श जरूर लें। इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान या विवाद के लिएbhilai ki patrika news जिम्मेदार नहीं होंगे।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




