भाई को कॉल कर कहा - अब और बर्दाश्त नहीं! पति की रोज़ाना मारपीट और शक से तंग आकर पत्नी ने गला दबाकर की पति हत्या..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, जहां एक पत्नी ने खुद अपने पति की हत्या कर दी।

पति की लगातार मारपीट और चरित्र पर शक करने से परेशान महिला ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया।घटना ने पूरे मोहल्ले को हैरानी और दहशत में डाल दिया है।

रात में फिर हुआ झगड़ा, सुबह मिली लाश

घटना 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे चांपा के मंझली तालाब क्षेत्र की है।प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया किशाम को 6-7 बजे के बीच उनका जीजा सोमराज बड़ाइक शराब पीकर घर आया औरपत्नी दुर्गा बड़ाइक पर चरित्र को लेकर शक जताते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

परिवार वालों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया।लेकिन रात 9 बजे दुर्गा ने अपने भाई को कॉल करके बताया किपति फिर से मारपीट कर रहा है और वह अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही।

भाई को कॉल कर कहा  - अब और बर्दाश्त नहीं! पति की रोज़ाना मारपीट और शक से तंग आकर पत्नी ने गला दबाकर की पति हत्या

पति को मारा तकिए से, दम घुटने से मौत

जब संजय थवाईत दुर्गा के घर पहुंचे तो देखा कि सोमराज बिस्तर पर अचेत पड़ा था।उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस की जांच में साफ हुआ कि दुर्गा ने दोनों हाथों और एक तकिए की मदद सेपति का गला दबाकर उसकी जान ले ली।पुलिस को घटना स्थल से वही तकिया मिला, जिससे हत्या की पुष्टि हुई।

दर्द में डूबी कबूलनामाः “हर दिन पीटता था, शक करता था

पुलिस पूछताछ में दुर्गा ने स्वीकार किया कि उसका पति शराब पीकरहर दिन उसके चरित्र पर शक करता था और पीटता था।वो मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी थी।गुस्से और अपमान के उस दर्द में उसने ये खतरनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

घटना की सूचना मिलने के बादSP विजय कुमार पांडे, एएसपी उमेश कश्यप और SDOP यदुमनी सिदार को जानकारी दी गई।पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J