भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पितृपक्ष का आरंभ होते ही हर साल एक सवाल लोगों के मन में घूमने लगता है – क्या इस समय देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए या नहीं?शास्त्रों में इसका जवाब साफ़ तौर पर मिलता है, और आज हम आपको उसी के बारे में बताएंगे।
पितृपक्ष का महत्व
भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर अश्विन कृष्ण अमावस्या तक पितृपक्ष चलता है। यह वह समय है जब हम अपने पितरों को श्रद्धा से याद कर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं।
माना जाता है कि इन दिनों पितर पृथ्वी पर वास करते हैं, इसलिए उनकी पूजा और स्मरण अत्यंत कल्याणकारी होता है।
क्या पितृपक्ष में देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार पितृपक्ष में भी रोजाना की तरह देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए।
हालांकि पितर हमारे पूजनीय हैं, लेकिन ईश्वर से ऊँचे नहीं। इसलिए श्राद्ध कर्म से पहले और बाद में नित्य पूजा जारी रहनी चाहिए।
ध्यान रखने योग्य बातें
घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं के साथ पितरों या दिवंगत परिजनों की तस्वीर न लगाएं, इससे नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर मुख करके लगाएं और एक से अधिक तस्वीर न रखें।
देवी-देवता की पूजा के बिना पितृकर्म का पूर्ण फल नहीं मिलता।
पितृ दोष दूर करने के उपाय
पीपल के पेड़ को जल, फूल, अक्षत, दूध और काले तिल अर्पित करें।
दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगाकर रोज प्रणाम करें।
तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करें तथा अमावस्या के दिन विशेष पूजा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
श्राद्ध करने की विधि
सुबह स्नान के बाद देवी-देवता की पूजा करें। फिर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पितरों का ध्यान करें।काले तिल मिले जल से तर्पण करें और दोनों समय स्नान कर गरीबों को भोजन कराएं।
विज्ञापन
पितृपक्ष में पितरों को श्रद्धा से याद करने से न केवल उनका आशीर्वाद मिलता है, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। आप भी इस पितृपक्ष अपने पूर्वजों के लिए श्रद्धा का दीप जलाएं।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




