भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पितृ पक्ष में सिर्फ तर्पण ही नहीं, पेड़-पौधे लगाना भी पुण्य का काम माना जाता है। नक्षत्रों के अनुसार विशेष पौधों का रोपण करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।
इस बार पितृ पक्ष में कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा और पूर्वाफाल्गुनी जैसे शुभ नक्षत्र पड़ रहे हैं। इनके अनुसार पेड़ लगाकर आप ना सिर्फ पर्यावरण की सेवा करेंगे, बल्कि अपने पूर्वजों को भी खुश करेंगे।
13 सितम्बर:
कृतिका नक्षत्र सुबह 10:12 तक रहेगा। इस नक्षत्र में गूलर का पेड़ लगाने से इच्छाएं पूरी होती हैं।
14 सितम्बर:
रोहिणी नक्षत्र सुबह 8:41 तक रहेगा। जामुन का पेड़ लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
14 से 15 सितम्बर:
मृगशिरा नक्षत्र 14 की सुबह 8:41 से 15 की सुबह 7:32 तक रहेगा। खैर का पेड़ लगाने से आपके अंदर अच्छे गुणों का विकास होता है।
15 से 16 सितम्बर:
आर्द्रा नक्षत्र 15 की सुबह 7:32 से 16 की सुबह 6:46 तक रहेगा। इस दौरान शीशम का पेड़ लगाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
16 से 17 सितम्बर:
पुनर्वसु नक्षत्र 16 की सुबह 6:46 से 17 की सुबह 6:26 तक रहेगा। बांस का पेड़ लगाने से मन और शरीर की सुंदरता बढ़ती है।
17 से 18 सितम्बर:
पुष्य नक्षत्र 17 की सुबह 6:26 से 18 की सुबह 6:33 तक रहेगा। पीपल का पेड़ लगाने से लंबी आयु मिलती है।
19 से 20 सितम्बर:
मघा नक्षत्र 19 की सुबह 7:06 से 20 की सुबह 8:06 तक रहेगा। बरगद का पेड़ लगाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
20 से 21 सितम्बर:
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 20 की सुबह 8:06 से 21 की सुबह 9:32 तक रहेगा। ढाक का पेड़ लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
गांवों में आज भी कई परिवार इस परंपरा को निभाते हैं और हर पितृ पक्ष में नए पेड़ लगाते हैं। ये सिर्फ धार्मिक नहीं, पर्यावरण के लिए भी बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन
डिस्क्लेमर:
यह लेख (या वीडियो/सामग्री) धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, जिनका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी और जनमानस की आस्था को साझा करना है। यहां दी गई जानकारियाँ वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हैं। पाठकों से अनुरोध है कि वे किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें या किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। भिलाई की पत्रिका इसकी पूर्णता, प्रभावशीलता या सटीकता की कोई गारंटी नहीं देते।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




