विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, देशभर में लगेंगे 1 लाख हेल्थ कैंप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली से बड़ी खबर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज (17 सितंबर) 75वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर की महिलाओं और बच्चों को बड़ी सौगात दी गई है। "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" की शुरुआत हो चुकी है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या है योजना?
इस ऐतिहासिक अभियान के तहत पूरे देश में एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर हर रोज सभी सरकारी हेल्थ संस्थानों में लगेंगे। महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा, देशभर में लगेंगे 1 लाख हेल्थ कैंप

इन कैंप्स में महिलाओं के लिए गायनेकोलॉजिस्ट, बच्चों के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट और दांतों के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। जिन बच्चों का टीकाकरण अधूरा है, उन्हें पूरा किया जाएगा। वहीं किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग और इलाज होगा। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का भी समाधान किया जाएगा।

दो मंत्रालय की साझेदारी
इस अभियान को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिलकर चला रहे हैं। यह महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है।

पीएम मोदी का जन्म और सफर
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया। 26 मई 2014 को राष्ट्रपति भवन में उन्होंने पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी और तब से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। इससे पहले वह गुजरात के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J