भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ को अपना नया विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नया रायपुर स्थित इस भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम सुबह 11 से 12 बजे के बीच आयोजित होगा। इस दौरान पीएम मोदी विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण करेंगे और साथ ही राज्योत्सव का भी शुभारंभ करेंगे।
सीएम विष्णु देव साय का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे और अगले दिन विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम के जन्मदिन पर प्रदेशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। हेल्थ कैंप, सेवा पखवाड़ा और कई अन्य सामाजिक कार्यक्रम होंगे।
स्थानीय स्तर पर लोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बता रहे हैं, क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन देश के प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




