GST बचत उत्सव कल से लागू: PM मोदी बोले- "स्वदेशी अपनाओ! खरीदें वही जिसमें देश का पसीना हो..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को 20 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही देश में GST बचत उत्सव शुरू होगा।

पीएम मोदी ने जनता से भावुक अपील की – "वही सामान खरीदें, जिसमें देश का पसीना शामिल हो।" उन्होंने राज्य सरकारों से भी आग्रह किया कि स्वदेशी अभियान को गति दें और मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा दें।

PM Modi GST Speech – GST Bachhat Utsav Announcement 2025

मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें

– नवरात्रि की शुरुआत के साथ नेक्स्ट जनरेशन GST लागू होगा, जिसे पीएम ने आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम बताया।
– उन्होंने कहा, 2014 से पहले अलग-अलग टैक्स का जाल था, लेकिन अब वन नेशन वन टैक्स का सपना पूरा हुआ।
– पीएम ने बताया, पिछले 11 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और न्यू मिडिल क्लास बने हैं।
– GST रेट घटने से घर, टीवी, फ्रिज, बाइक जैसे सामान सस्ते होंगे। गरीब और मिडिल क्लास को डबल फायदा मिलेगा।
MSME सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी, बिक्री बढ़ेगी और टैक्स का बोझ कम होगा।

मिडिल क्लास और गरीबों के लिए खुशखबरी

मोदी ने कहा, सरकार ने इस साल 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दिया। वहीं GST घटने से अब आम आदमी को डबल फायदा मिलेगा। घूमना-फिरना, घर बनाना और रोजमर्रा के सामान सस्ते हो जाएंगे।

MSME पर विशेष जोर

पीएम ने छोटे उद्योगों से उम्मीद जताई कि वे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा – "भारत में बना सामान ही दुनिया में बेस्ट होना चाहिए। हमें खोया गौरव फिर से पाना है।"

स्वदेशी को दिया मंत्र

मोदी बोले – हर घर, हर दुकान को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। "गर्व से कहो, ये स्वदेशी है… मैं स्वदेशी खरीदता और बेचता हूं।"

बड़ा बदलाव: सिर्फ 5% और 18% GST

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि अब सिर्फ 5% और 18% GST ही रहेगा। खाने-पीने और रोजमर्रा की ज्यादातर चीजें सस्ती होंगी।

बचत उत्सव से बदलेगा बाजार

पीएम मोदी ने कहा, दुकानदार भाई-बहन भी उत्साह में हैं और बदलाव को ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं। टैक्स और GST छूट मिलाकर देश को 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत होगी।

समापन में पीएम की अपील

त्योहारों के इस मौसम में पीएम ने कहा – "देश का हर परिवार इस बचत उत्सव से खुशियां मनाएगा।" उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने की अपील की।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J