भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है। राज्य के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए जाने की खबर ने प्रदेशभर के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है।
फिलहाल प्रभतेज भाटिया BCCI में कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। यह पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी को मिला था। अब उनके ज्वाइंट सेक्रेटरी बनने की संभावनाएं न सिर्फ उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि होंगी, बल्कि CSCS यानी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के लिए भी एक नया मील का पत्थर साबित होंगी।
इस पद की जिम्मेदारी बेहद खास होती है। अंडर-19 टीम, महिला क्रिकेट और अन्य राष्ट्रीय टीमों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होती है। इस जिम्मेदारी के साथ प्रभतेज न सिर्फ प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मौका दिला पाएंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई दिशा देंगे।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट में योगदान
उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की क्रिकेट टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। हाल ही में दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र की टीम ने यह ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। प्रशासन में पारदर्शिता और नई प्रतिभाओं को मंच देने पर उनका लगातार जोर रहा है।
BCCI की संभावित नई कार्यकारिणी
सूत्रों के अनुसार, नई टीम में दिल्ली के मिथुन मन्हास अध्यक्ष, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, देवजीत सैकिया सचिव, रघुराम भट कोषाध्यक्ष और अरुण धूमल IPL चेयरमैन हो सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
कौन हैं प्रभतेज सिंह भाटिया
1991 में रायपुर में जन्मे प्रभतेज, छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं। बलदेव सिंह खुद भी CSCS के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज ने शिमला से स्कूली पढ़ाई और यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर, यूके से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस की पढ़ाई की है। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और नेतृत्व कौशल ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




