दुर्ग के पुलगांव क्षेत्र में महिला का शव मिला, सिर पर गंभीर चोट के निशान! रेप के बाद हत्या की आशंका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग , पुलगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह सनसनी फैलाने वाली घटना हुई। टेमरी नाला के पास ग्राम दामोदा में 30 से 35 साल की महिला का शव मिला। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान और आसपास खून बिखरा हुआ था।महिला ने सलवार सूट पहना हुआ है|

गांव वालों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है|


पुलगांव थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के बाद ही मामला सामने आ पायेगा| पुलिस द्वारा महिला की पहचान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं और पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में जांच बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J