छग: मास्टर Key से बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 18 आरोपी गिरफ्तार, 52 बाइक बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ में बड़ा खुलासा!

पुलिस ने मास्टर Key से बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 18 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 52 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं, जिनकी कीमत 40 लाख से ज्यादा आंकी गई है।

एसपी दिव्यांग पटेल की सख्त कार्रवाई
एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में गठित साइबर सेल और थानों की विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की। लंबे समय से इतवारी बाजार, केजीएच और श्याम मंदिर इलाके से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखी।

रायगढ़ पुलिस ने 18 चोरों को गिरफ्तार कर 52 बाइक बरामद की

राजा खान से खुला राज

संदेह के आधार पर पुलिस ने बाइक चोर राजा खान को बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ रायगढ़ और आसपास के इलाकों—इितवारी बाजार, केजीएच, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल, पुसौर, सक्ती, हसौद और सारंगढ़—से लगातार बाइक चोरी करता रहा।

18 आरोपी, 52 बाइक बरामद
राजा खान के खुलासे के बाद पुलिस ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की। कार्रवाई में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 52 बाइक बरामद की गईं। इनमें से 21 बाइक रायगढ़ जिले में दर्ज एफआईआर से, 2 सक्ती और 1 सारंगढ़ जिले में दर्ज एफआईआर से जुड़ी पाई गईं।

पुराना अपराधी निकला सरगना
राजा खान पहले भी धरमजयगढ़ और बरमकेला थाना क्षेत्र में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह खासकर एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर और प्लेटिना जैसी आसानी से बिकने वाली बाइकों को मास्टर Key से चुराता था।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J