रायगढ़ में पितृ पक्ष के बीच स्थापना के लिए लाई जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा में अचानक लगी आग, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़ में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।

पितृ पक्ष के दौरान जब मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए लाई जा रही थी, तभी अचानक प्रतिमा में आग भड़क उठी। घटना ने श्रद्धालुओं को दहला दिया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शास्त्रों की अनदेखी और विवाद
शास्त्रविदों का कहना है कि पितृ पक्ष पूर्वजों की स्मृति और श्राद्ध का समय होता है। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक उत्सव नहीं किया जाता। ऐसे में मां दुर्गा की मूर्ति का स्वागत और स्थापना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विद्वानों का मानना है कि यह माता की नाराजगी और दैविय चेतावनी का संकेत हो सकता है।

रायगढ़ में पितृ पक्ष के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा में लगी आग – श्रद्धालुओं में हड़कंप

वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग शास्त्रों की अनदेखी को ही इस हादसे का कारण मान रहे हैं।

स्थानीय घटना का विवरण
खरसिया ब्लॉक के वार्ड नंबर 11 में दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्र की तैयारियों के तहत प्रतिमा लाई जा रही थी। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ माता का भव्य स्वागत कर रहे थे। तभी मूर्ति में अचानक आग लग गई।

आतिशबाजी बनी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतिशबाजी से निकली चिंगारी ने प्रतिमा की साड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। हालात बिगड़ते देख श्रद्धालुओं ने पानी और कपड़ों की मदद से आग पर काबू पाया।
क्या यह हादसा सिर्फ एक संयोग था या सचमुच माता की चेतावनी? इस पर आपकी क्या राय है?

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J