भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़,राजीव नगर का इलाका उस वक्त दहल गया जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाश उनके घर की बाड़ी में दबी मिली। पति, पत्नी और दो बच्चों की हत्या ने पूरे जिले को हिला दिया है। खून से सने आंगन और दबे शवों के बीच अब पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।
तीन टीमें, कई एंगल
खरसिया थाना क्षेत्र की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग जांच टीम बनाई हैं। एक टीम फॉरेंसिक जांच पर, दूसरी रिश्तेदारों से पूछताछ पर और तीसरी टीम जमीन विवाद व आर्थिक लेन-देन की पड़ताल पर काम कर रही है।
बरामद हुए खौफनाक हथियार
घर से पुलिस को राड़, हसिया, फावड़ा, गैती और कुल्हाड़ी जैसे औजार मिले हैं। शुरुआती शक यही है कि हत्या इन्हीं हथियारों से की गई। बरामदगी ने केस को और भी पेचीदा बना दिया है।
रिश्तेदारों पर शक की सुई
पुलिस ने मृतक परिवार के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका है कि परिवार के अंदरूनी विवाद या खटास इस वारदात की जड़ हो सकती है।
पैतृक जमीन का सौदा – बड़ा सुराग
सबसे बड़ा एंगल जमीन विवाद का माना जा रहा है। मृतक बुधराम ने चार दिन पहले ही घरघोड़ा की पैतृक जमीन एक उद्योग को बेची थी। इसके बदले उसे 5 लाख रुपये मिल चुके थे और बाकी रकम आना बाकी था। पुलिस मान रही है कि यह सौदा ही खूनी खेल की वजह बन सकता है।
इलाके में दहशत
राजीव नगर की गलियों में सन्नाटा पसरा है। लोग कहते हैं – “कौन इतना बेरहम हो सकता है जो पूरे परिवार को मौत के घाट उतारकर शवों को आंगन में दबा दे?
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




