भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर पानी की बोतल खरीदना सस्ता हो गया है। सरकार ने रेल नीर के दाम घटा दिए हैं।
नई कीमतें लागू
पहले जहां 1 लीटर रेल नीर बोतल के लिए 15 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब इसकी कीमत 14 रुपये तय की गई है। इसी तरह आधा लीटर बोतल अब 9 रुपये में मिलेगी, जबकि पहले 10 रुपये देने पड़ते थे।
रेल मंत्रालय का आदेश
रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि नई दरें सिर्फ एक ब्रांड पर नहीं, बल्कि सभी शॉर्टलिस्टेड ब्रांड्स पर लागू होंगी। यानी यात्रियों को हर जगह यह सुविधा मिलेगी।
सीधा फायदा ग्राहकों को
रेलवे का कहना है कि जीएसटी दरों में कमी का सीधा फायदा अब उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। यही वजह है कि रेल नीर की कीमतों में कटौती की गई है।
यात्रियों का कहना है कि सफर के दौरान पीने के पानी पर खर्च अब थोड़ा हल्का हुआ है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को इस राहत का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




